Breaking News

अम्बिकापुर@2.50 लाख के नशीले इनजेक्शन व कफ सिरप के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Share


अम्बिकापुर,23 फरवरी 2025 (घटती-घटना)। प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन व कफ सिरप के साथ गांधीनगर पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। जत 200 नग प्रतिबंधित इंजेक्शन व 12 नग कफ सिरप का कीमत 2.50 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के कजे से घटना में प्रयुक्त एक स्कूटी भी जत किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
जानकारी के अनुसार गांधीनगर पुलिस 22 फरवरी को पेट्रोलिंग पर निकली थी। बनारस रोड स्थित पीजी कॉलेज गेट के पास पुलिस पेट्रोलिंग कर रही थी। तभी अंबेडकर चौक की ओर से स्कूटी क्रमांक सीजी 15 डीजे 5421 से एक युवक बैग में कुछ साामन रखकर आ रहा था। जो पुलिस को देखकर पीजी कॉलेज ग्राउंड की ओर भागने की कोशिश की। पुलिस ने उसे पीछा कर पकड़ा और उसके बैग की तलाशी ली तो 200 नग प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन व 12 नग कफ सिरप पाया गया। जिसे पुलिस ने जत किया है। जत नशीले पदार्थों की कीमत 2.50 लाख रुपए बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने प्रिंस गुप्ता उर्फ अशोक साहू उर्फ बोधु पिता सहदेव गुप्ता उम्र 27 वर्ष निवासी चांदनी चौक को हिरासत में लेकर नशीले इंजेक्शन के बारे में पछताछ की तो वह अपने साथी चेतन अग्रवाल के साथ मिलकर बनारस यूपी से लाना बताया। वह नशीले पदार्थों को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा था। प्रिंस गुप्ता के निशानदेही पर पुलिस ने चेतन अग्रवाल पिता महावीर अग्रवाल उम्र 32 वर्ष निवासी घुटरापारा चांदनी चौक थाना कोतवाली को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 22 (सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। कर्रवाई में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक मोरध्वज देशमुख, उप निरीक्षक रेशमलाल साहू, आरक्षक बृजेश राय, जितेंद्र मिश्रा, अतुल सिंह, घनश्याम देवांगन सक्रिय रहे।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply