Breaking News

अंबिकापुर@एक और के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई

Share


अंबिकापुर,20 फरवरी 2025 (घटती-घटना)। सरगुजा पुलिस द्वारा एक और युवक के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की गई है। इंदर सोनवानी पिता राम प्रसाद सोनवानी निवासी हिरजनपारा थाना मणिपुर का रहने वाला है। इसके खिलाफ थाने में कई अपराध थे। एसपी योगेश पटेल ने इसके खिलाफ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5 (क) (ख) के प्रावधानों के तहत जिला बदर कार्रवाई की है। इसे सरगुजा, जशपुर, रायगढ़, कोरबा, बलरामपुर तथा सूरजपुर की सीमा से आदेश 20 फरवरी 2025 से एक वर्ष की अवधि के लिये जिले से निष्काषित (जिला बदर) करने की कार्रवाई की गई है।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply