Breaking News

अंबिकापुर,@लड़कियों के आपस में मारपीट करने का वीडियो हुआ था वायरल,4 पर हुआ रिपोर्ट दर्ज

Share


अंबिकापुर,20 फरवरी 2025 (घटती-घटना)।शहर के ट्रांसपोर्ट नगर के पास रिंग रोड पर चार युवतियों द्वारा किसी बात को लेकर आपस में मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। मामले में मणिपुर पुलिस ने अज्ञता लड़कियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
मणिपुर थाने में पदस्थ आरक्षक महेश्वर शरण सिंह 19 फरवरी को पेट्रोलिंग ड्यूटी पर था। इस दौरान मुखबिर से एक वीडियो प्राप्त हुई। जो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा था। वीडिया शहर के ट्रांस्पोर्ट नगर की है। जिसमें चार लड़कियां किसी बात को लेकर आपस में गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर रहीं हैं। वीडियो के आधार पर आरक्षक महेश्वर शरण सिंह ने मामले की रिपोर्ट मणिपुर थाना में दर्ज कराई है। मामले में पुलिस ने अज्ञात लड़कियों के खिलाफ धारा 115(2) व 296 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply