Breaking News

अंबिकापुर,@बीच सडक पर लड़कियों के मारपीट करने का वीडियो वायरल

Share

अंबिकापुर,19 फरवरी 2025 (घटती-घटना)। प्यार में पड़े लोग कुछ भी कर सकते हैं। प्यार के लिए मारपीट करना और गदर काटना तो आजकल आम बात होती जा रही है। ऐसा ही कुछ मामला बीती रात अंबिकापुर में देखने को मिला, जहां दो लड़कियां एक लडके के कारण बीच सडक पर भिड़ गईं और एक-दूसरे की जमकर पिटाई की। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।कि दो लड़कियां आपस में जमकर मारपीट कर रही हैं। कभी कोई भारी पड़ती है तो कभी कोई। इधर, कैमरे के पीछे से कोई युवक पुलिस आ गई पुलिस आ गई कहकर लड़कियों को आगाह करते हुए सुनाई पड़ रहा है। वहीं कुछ युवक मौके पर तमाशबीन बन खड़े सब देख रहे हैं। दोनों युवतियों की दोस्त बीच-बचाव के लिए आती है, लेकिन वो भी लपेटे में आ जाती है। घटना मणिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रिंग रोड की बताई जा रही है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply