Breaking News

अंबिकापुर,@चुनाव जीतने के बाद राधा रवि ने किया भाजपा में प्रवेश

Share


अंबिकापुर,18 फरवरी 2025 (घटती-घटना)। जिला पंचायत सरगुजा क्षेत्र क्रमांक 6 से विजय प्राप्त करने वाली राधा रवि ने भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया के नेतृत्व तथा भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष एवं ओबीसी मोर्चा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश, युवा आयोग प्रदेश अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर की उपस्थिति में राधा रवि ने आज भाजपा में प्रवेश किया। नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य राधा रवि का भाजपा में प्रवेश पर भाजपा नेता व पदाधिकारीयों ने उनका स्वागत करते हुए बीजेपी संगठन के और मजबूत होने की बात कही है। उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत खम्हारिया उदयपुर निवासी राधा रवि प्रदेश कांग्रेस में पदाधिकारी रह चुकी है, 2019-20 के चुनाव में जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 6 से जीत हासिल करते हुए सदस्य चुनी गई हैं तथा अनुसूचित जाति रविदास समाज में प्रदेश महासचिव के रूप में समाज के लिए अपना विशेष योगदान देती आ रही हैं।राधा रवि सहकारिता एवं फूड कॉरपोरेशन में सभापति पद पर भी आसीन हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य राधा रवि ने अपने भाजपा प्रवेश पर खुशी जताते हुए कहा कि सरगुजा जिले में निगम चुनाव के बाद पंचायत चुनावों में भाजपा के पक्ष में भारी जनादेश बस यूं ही प्राप्त नहीं हुआ, इसके लिए भाजपा जिलाध्यक्ष की सकारात्मक भूमिका, मजबूत भाजपा संगठन, भाजपा की जनकल्याणकारी योजना और विकास, नारी शक्ति को महत्व देने जैसी अनेक बातें हैं, जिससे मैं बेहद प्रभावित हूं।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply