Breaking News

अम्बिकापुर @अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार किशोर गंभीर,मौत

Share

अम्बिकापुर 16 फरवरी 2025 (घटती-घटना)। बलरामपुर जिले के दलदोहा घाट के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए रायपुर रेफर कर दिया था। रायपुर ले जाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार प्रदीप तिर्की पिता उषाराम तिर्की उम्र 17 वर्ष बलरामपुर जिले के पस्ता थाना क्षेत्र के ग्राम उलिया का रहने वाला था। 15 फरवरी को वह अपने रिश्तेदार के छोडऩे बाइक से बलरामपुर गया था। वहां से वह वापस लौट रहा था। तभी दलदोहा घाट के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। परिजन उसे इलाज के लिए बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराए थे। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया था। यहां भी चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए रायपुर रेफर कर दिया था। परिजन उसे निजी वाहन से रायपुर लेकर जा रहे थे। तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

अंबिकापुर@भू-राजस्व संहिता संशोधन को लेकर अधिवक्ता ने उठाए सवाल

Share मुख्य सचिव से की हस्तक्षेप की मांग, कहा- 28 अप्रैल 2026 से पहले के …

Leave a Reply