–संवाददाता-
अम्बिकापुर,16 फरवरी 2025 (घटती-घटना)। उदयपुर थाना से पूर्व सेन तालाब के पास टूरिस्ट वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वाहन में कुल 16 लोग सवार थे। सभी को मामूली चोट हाई थी। सभी प्रयागराज से वापस सरकंडा बिलासपुर जा रहे थे। प्राथमिक उपचार के बाद सभी यात्रियों को तीन अलग-अलग वाहन व्यवस्था कर भेजा गया।
जानकारी के अनुसार सरकंडा बिलासपुर के लगभग 16 लोग टूरिस्ट वाहन क्रमांक सीजी 04 एनआर 1384 से प्रयागराज महाकंभी गए थे। वहां से तिर्थ यात्रा पूरी कर सभी वापस अंबिकापुर के रास्ते जा रहे थे। रविवार की सुबह करीब 7 बजे जैसे ही उदयपुर थाना क्षेत्र से पहले सेनतालाब के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो दिया और अनियंत्रित वाहन सडक¸ किखरे खड़े में जा गिरी। इससे यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में यात्रा घायल हुए हैं। अन्य यात्रियों को मामूली चोट आई थी। घायल यात्रियों को उदयपुर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए उदयपुर स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी यात्रियों को डिस्चार्ज कर दिया गया। उपचार के बाद सभी यात्रियों को तीन निजी वाहन से वापस भेजा गया। चालक को अचानक झपकी आ जाने से दुर्घटना होना बताया जा रहा है। गनिमत थी कि वाहन की रफ्तार तेज नहीं थी इस लिए सभी यात्री बाल-बाल बच गए।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur