Breaking News

लखनपुर@लखनपुर नगर पंचायत अध्यक्ष सहित 10 वार्डो में भाजपा का कजा कांग्रेस के पांच पार्षद निर्वाचित

Share


निर्दलीय अध्यक्ष और पार्षद प्रत्याशी अनीशा गुप्ता,भूपेंद्र जायसवाल का जमानत हुआ जप्त

लखनपुर,15 फरवरी 2025 (घटती-घटना)। नगरीय निकाय चुनाव 2025 नगर पंचायत लखनपुर के अध्यक्ष और 15 वार्डों के पार्षद पद के चुनावी परिणाम सामने आए लखनपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद हेतु भाजपा प्रत्याशी श्रीमती सावित्री दिनेश साहू ने कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशि को पराजित कर 717 वोटो से जीत दर्ज की है। लखनपुर के 15 वार्डों में से 10 वार्डों में भाजपा के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है और सिर्फ पांच वार्डो में ही कांग्रेस के पार्षद निर्वाचित हुए। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 5692 मतदाताओं में से 4713 मतदाताओं ने मतदान किया।
भाजपा प्रत्याशी श्रीमती सावित्री दिनेश साहू को 2633 मत, कांग्रेस प्रत्याशी सीखा रमेश जायसवाल को 1922 मत निर्दलीय प्रत्याशी अनिशा गुप्ता 107 वोट मिले। 717 वोटो से भाजपा प्रत्याशी सावित्री दिनेश साहू ने जीत हासिल की है। लखनपुर नगर पंचायत वार्ड क्रमांक 1 भाजपा उर्मिला विनेश खलखो, वार्ड क्रमांक 2 भाजपा दिनेश साहू ,वार्ड क्रमांक 3 भाजपा निशांत गुप्ता, वार्ड क्रमांक 4 भाजपा अमित बारी, वार्ड क्रमांक 5 कांग्रेस बबलू मझवार, वार्ड क्रमांक 6 भाजपा समी उद्दीन खान वार्ड क्रमांक 7 भाजपा नेहा सन्नी बंसल ,वार्ड क्रमांक 8 भाजपा गायत्री सचिन अग्रवाल वार्ड क्रमांक 9 भाजपा पूनम राकेश साहू, वार्ड क्रमांक 10 कांग्रेश रमेश जायसवाल वार्ड क्रमांक 11 कांग्रेस ईश्वर राजवाड़े वार्ड क्रमांक 12 कांग्रेस लक्ष्मी सिंह ,वार्ड क्रमांक भाजपा 13 में शीनू देवी ,वार्ड क्रमांक 14 बघोलन वार्ड क्रमांक 15 में राजेश सोनवानी ने जीत दर्ज की है। तो वहीं निर्दलीय अध्यक्ष प्रत्याशी अनीशा गुप्ता और वार्ड क्रमांक 3 में निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी भूपेंद्र जायसवाल का जमानत जप्त हो गया है। 21 वोट नोटा को मिले हैं। इस बार भाजपा ने कांग्रेस के गढ़ में सेंद मारी करते हुए अल्पसंख्यकों का वोटबैंक को अपने पक्ष में किया है। लखनपुर नगर पंचायत चुनाव में भाजपा ने एक तरफा जीत दर्ज की है।


Share

Check Also

बैकुंठपुर@भाजपा जिला कोरिया की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न, बूथ से शक्ति केंद्र तक संगठन मजबूत करने पर जोर

Share मंडलवार समीक्षा,आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तैयार,बैठकों में उपस्थिति को लेकर भी जारी हुए निर्देश …

Leave a Reply