Breaking News

अंबिकापुर@मारपीट कर बाइक लूटने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Share

अंबिकापुर,14 फरवरी 2025 (घटती-घटना)। दो भाइयों को मारपीटकर बाइक लूटने के मामले में बतौली पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
पुलिस के अनुसार श्याम पटेल दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम मोहनपुर का रहने वाला है। वह 12 फरवरी को अपने भाई दिलिप पटेल के साथ बाइक क्रमांक सीजी 12 एसी 9730 से बाजार करने बिमड़ा गया था। बाजार करने के बाद दोनों वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में बतौली थाना क्षेत्र के कालीपुर कालीघाट के पास दो बदमाशों ने रास्ता रोककर इनसे रुपए की मांग करने लगे। नहीं देने पर मारपीट कर इनकी बाइक लूटकर फरार हो गए थे। श्याम पटेल ने मामले की रिपोर्ट बतौली थाना में दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना कर रही थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी जयपाल गिरी पिता सुरेश गिरी उम्र 26 वर्ष निवासी मांजा गोसाईपारा थाना दरिमा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कजे से लूट की बाइक जत की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। वहीं दूसरा आरोपी अभी भी फरार है। जिसे पुलिस तलाश कर रही है।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply