Breaking News

अंबिकापुर,@आगामी नगरीय निकाय चुनाव के दौरान शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने हेतु 04 राजपत्रित पुलिस अधिकारियो के नेतृत्व मे 600 से अधिक की संख्या मे सुरक्षा बल जिले मे रहेगा तैनात

Share


अंबिकापुर,10 फरवरी 2025 (घटती-घटना)। सरगुजा जिले मे नगरीय निकाय चुनाव के लिए दिनांक 11/02/25 कों मतदान होना हैं, मतदान प्रक्रिया से पूर्व मे जिले मे विशेष सुरक्षा व्यवस्था हेतु 04 राजपत्रित पुलिस अधिकारियो के नेतृत्व मे 600 से अधिक की संख्या मे पुलिस अधिकारी कर्मचारी जिले भर मे कर्तव्यस्थ किये गए हैं, मतदान केन्द्रो मे 400 से अधिक पुलिस जवान, होमगार्ड के जवान सहित वनरक्षक (विशेष पुलिस अधिकारी) कर्तव्यस्थ रहेंगे, 100 से अधिक पुलिस अधिकारी कर्मचारी पेट्रोलिंग पार्टी मे तैनात किये गए हैं, सरगुजा पुलिस द्वारा जिले मे शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया हेतु पर्याप्त संख्या मे पुलिस अधिकारियो/कर्मचारियों कों जिले भर मे तैनात किया गया हैं, ताकि निर्बाध तरीके से मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई जा सके।
जिले मे रिजर्व फ़ोर्स की व्यवस्था की गई हैं जिसमे 50 पुलिस अधिकारी कर्मचारी तैनात रहकर 24/7 किसी भी मतदान केंद्र मे पहुंचने हेतु तैयारी के हालत मे रहेंगे, जिले मे सुरक्षा व्यवस्था हेतु क्यूआरटी टीम के 20 जवानों द्वारा किसी भी हालत से निपटने जाली बॉडीगार्ड सहित केन एवं अन्य तकनिकी संसाधनों से लैश होकर लगातार कंट्रोल रूम के सम्पर्क मे रहेंगे एवं त्वरित रूप से कार्यवाही करेंगे,साथ ही 21 पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा लगातार जिले मे भ्रमण कर चाक चौबंध सुरक्षा व्यवस्था का निर्धारण किया जायगा, साथ ही मतदान प्रक्रिया कों निर्बाध रूप से जारी रखा जायगा, इसके साथ ही पोलिंग बूथ मे तैनात किये गए सुरक्षाकर्मियों कों मतदान केंद्र तक जाने वाली बसों मे बैठाकर मतदान दल के साथ रवाना किया गया हैं, पुलिस अधिकारियो कर्मचारियों कों मतदान केंद्र की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने निर्देशित किया गया हैं।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply