अंबिकापुर,05 फरवरी 2025 (घटती-घटना)। जिला अस्पताल परिसर से आए दिन बाइक चोरी की घटनाएं सामने आ रही है। चोरों ने मरीज के परिजन व स्टाफ के बाइक पार कर रहे हैं। इसी कड़ी में एक व्यक्ति अपनी बहन के डिलिवरी होने पर वह बाइक से देखने गया था। बाइक को अस्पताल परिसर में खड़ा किया था। जहां से अज्ञात चोरों ने पार कर दी है। युवक ने मामले की रिपोर्ट मणिपुर थाना में दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार शहबाज सिद्दीकी शहर के मोमिनपुरा का रहने वाला है। 3 फरवरी को इसकी बहन का डिलिवरी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हुआ था। वह बहन को देखने बाइक से गया था। वह बाइक को शाम करीब 6 बजे अस्पताल परिसर में खड़ा किया था। दो घंटे बाद घर जाने निकला तो इसकी बाइक क्रमांक सीजी 30 डी 8750 नहीं था। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई थी। शहबाज ने मामले की रिपोर्ट मणिपुर थाना में दर्ज कराई है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur