Breaking News

अंबिकापुर@छात्रा के साथ छेड़छाड़ का आरोप जेल प्रहरी पर,थाने में रिपोर्ट दर्ज

Share

अंबिकापुर,05 फरवरी 2025 (घटती-घटना)। छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप उसके भाई ने जेल प्रहरी पर लगाया है। छात्रा के भाई ने मामले की रिपोर्ट मणिपुर थाना में दर्ज कराई है। पुलिस जेल प्रहरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शहर की एक छात्रा उम्र 17 वर्ष शासकीय स्कूल में पढ़ती है। वह 1 अक्टूबर 2024 को स्कूल गई थी। शाक करीब 4 बजे छुट्टी के समय जेल प्रहरी राजकुमार चौहान अपने दोस्तों के साथ स्कूल के पास पहुंचकर छात्रा को रोककर छेड़छाड़ करने लगा और कहा कि तुम हमसे बात क्यों नहीं करती है। बात नहीं करेगी तो तुम्हे व तुम्हारे परिवार को जान से मारकर फेंक दुंगा। छात्रा के भाई ने पुलिस को बताया है कि जेल प्रहरी पूर्व में भी मेरी बहन के साथ छेड़छाड़ किया था। हमलोगों द्वारा समझाइश भी दी गई थी। इसके बावजूद भी वह नहीं मान रहा है। एक बार मेरे घर में भी घुस गया था और मेरे पिता द्वारा मना करने पर उनके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया था। इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई थी। इसके बादवजूद भी मेरी बहन के साथ छेड़छाड़ कर रहा है। छात्रा के भाई की रिपोर्ट पर मणिपुर पुलिस ने आरोपी जेल प्रहरी राजकुमार के खिलाफ धारा 303 (2) के तहत रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।


Share

Check Also

अंबिकापुर@भू-राजस्व संहिता संशोधन को लेकर अधिवक्ता ने उठाए सवाल

Share मुख्य सचिव से की हस्तक्षेप की मांग, कहा- 28 अप्रैल 2026 से पहले के …

Leave a Reply