Breaking News

अंबिकापुर@अधिवक्ता डॉ. डीके सोनी को एक ही दिन में तीन बड़ा सम्मान,फिल्मी सितारों ने किया सम्मानित

Share


अंबिकापुर, 03 फरवरी 2025 (घटती-घटना)। दिल्ली के इरोस होटल नेहरू प्लेस में बीज एक्सपो के द्वारा आयोजित समारोह में अधिवक्ता एवं आरटीआई एक्टिविस्ट डॉ डीके सोनी को फिल्म एक्ट्रेस भाग्य श्री , ईशा देवल, और एक्टर आफताब शिवदसानी के करकमलों से दिया गया अवार्ड।
इसके पूर्व 34अवार्ड मिल चुके हैं यह तीनों अवार्ड मिलकर इनका 37वा अवार्ड है। सामाजिक कार्यकर्ता और अधिवक्ता डॉ डी0के0 सोनी के द्वारा हमेशा न्याय में देरी, भ्रष्टाचार एवं विभिन्न क्षेत्रों में समाज सेवा हेतु अनेक उत्कृष्ट कार्य किए जाते रहे हैं।
डॉ डी0के0 सोनी आम जन के लिए न्याय व्यवस्था को सुदृढ़, सुगम और शीघ्र न्याय प्रदान करने हेतु अपनी संस्था सरगुजा सोसाइटी फॉर फास्ट जस्टिस के माध्यम से हमेशा जमीनी स्तर पर एवं आरटीआई के माध्यम से स्थिति स्पष्ट कर माननीय उच्च न्यायालय से लेकर सर्वोच्च न्यायालय तक सफल और निर्णायक कानूनी लड़ाई भी लड़ते रहते हैं। डॉ डी.के. सोनी द्वारा सरकारी विभागों में हो रहे भ्रष्टाचार और गड़बडि़यों को लेकर अनेकों मामले उठाते रहे हैं, भ्रष्टाचार के विरुद्ध खुलासा कर दस्तावेजों के आधार पर कार्यवाही कराकर कई भ्रष्ट अधिकारियों, ठेकेदारों के विरुद्ध अपराध भी पंजीबद्ध कराया गया है।
बीज आप के चयन समिति द्वारा देश से विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक एवं कानूनी स्तर पर तथा व्यापार, उद्योग में उत्कृष्ठ कार्य करने वालों का भी चयन किया गया जिसमें सरगुजा एवं सम्पूर्ण छाीसगढ़ राज्य में आरटीआई एवं अन्य कानून के माध्यम से लगातार सामाजिक स्तर पर उत्कृष्ठ कार्य करने के लिए अंबिकापुर के प्रतिष्ठित अधिवक्ता एवं आरटीआई कार्यकर्ता डॉ डी के सोनी को मध्य भारत से आए सामाजिक कार्यकर्ताओं और कई बिजनेसमैन के समक्ष होटल इरोस नेहरू प्लेस दिल्ली में दिनाक 18/1/25 दिन शनिवार को फिल्म एक्ट्रेस भाग्य श्री और इशा देवल तथा एक्टर आफताब शिवदसानी के कर कमलों से पहला आइकन ऑफ द ईयर का अवार्ड, दूसरा बेस्ट इमिग्रेशन लॉयर ऑफ द ईयर का अवार्ड और तीसरा बेस्ट एडवोकेट एंड आर टी आई एक्टिविस्ट ऑफ द ईयर का अवॉर्ड दिया गया। एक ही दिन में तीन अवार्ड डी के सोनी को पहली बार मिला है
दिल्ली के उक्त कार्यक्रम में देश के अलग अलग क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ साथ बिजनेश मेन भी उपस्थित थे को भी सम्मानित किया गया।
अधिवक्ता डॉ डी के सोनी को उक्त अवार्ड मिलने से उनके शुभचिंतकों सहित अधिवक्ताओं और सोसल जस्टिस प्राप्त करने वालो में हर्ष व्याप्त है।
इस मौके डॉ डी के सोनी ने यह कहा है कि यह अवार्ड उनके द्वारा किए जा रहे जनहित और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में कार्य करने की प्रेरणा देता है और भविष्य में आगे अधिक ऊर्जा से तेज गति से सामाजिक और जनहित के कार्य को करने प्राथमिकता दिया जायेगा।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply