Breaking News

अंबिकापुर@कार पेड़ से टकराई,कृषि उप संचालक की मौत

Share


अंबिकापुर,03 फरवरी 2025(घटती-घटना)। अंबिकापुर-प्रतापपुर मुख्य मार्ग में तेज रफ्तार बोलेरो गणेशपुर के पास पेड़ से जा टकराई। हादसे में बलरामपुर के कृषि उप संचालक की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार बलरामपुर में पदस्थ कृषि उप संचालक एसके प्रसाद सोमवार को अंबिकापुर से बलरामपुर जाने के लिए शासकीय बोलेरो क्रमांक सीजी-02-6950 से रवाना हुए थे। बोलेरो वाहन को कार्यालय में पदस्थ लिपिक पन्ना लाल यादव चला रहा था। दोपहर करीब 1 बजे उनकी बोलेरो अंबिकापुर-प्रतापपुर मार्ग पर सामने से आ रही वाहन से साइड लेने के दौरान एक पेड़ से जा टकराई। हादसे में बोलेरो के सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया व एक चक्का निकल गया।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सामने बैठे उप संचालक की सीट उखडकर सामने स्क्रीन से टकरा गई और स्क्रीन तोडकर सीट का कुछ हिस्सा बाहर आ गया। हादसे में एसके प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर प्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एंबुलेंस मौके पर पहुंची और उन्हें अंबिकापुर ले जाने के लिए रवाना किया गया। अंबिकापुर में जीवन ज्योति हॉस्पिटल पहुंचने के पूर्व ही उनकी मौत हो गई। चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में बोलेरो चालक पन्ना लाल यादव को भी चोटें आई हैं। हादसे की सूचना पर कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी जीवन ज्योति हॉस्पिटल पहुंच गए। प्रतापपुर पुलिस मामले में जांच कर रही है। हादसे में मृत उप संचालक कृषि एसके प्रसाद मूलत: मैनपाट के रहने वाले थे। अंबिकापुर के पटपरिया में उनका निजी निवास है। वे बलरामपुर में करीब दो सालों से पदस्थ थे। इसके पूर्व वे अंबिकापुर एवं सूरजपुर में कृषि उपसंचालक के पद पर कार्य कर चुके हैं। अंबिकापुर में कुछ समय तक वे जेडीए के प्रभार पर भी थे।


Share

Check Also

अंबिकापुर@भू-राजस्व संहिता संशोधन को लेकर अधिवक्ता ने उठाए सवाल

Share मुख्य सचिव से की हस्तक्षेप की मांग, कहा- 28 अप्रैल 2026 से पहले के …

Leave a Reply