पहले वर्तमान जिलाध्यक्ष पहुंचे फिर कुछ घंटे बाद वर्तमान जिलाध्यक्ष पूर्व जिलाध्यक्ष व विधायक के साथ पहुंचे अनिल साहू के घर:सूत्र
पहले सोशल मीडिया में वर्तमान जिलाध्यक्ष की सौजन्य मुलाकात की तस्वीर आई फिर कुछ घंटे बाद तीनों की तस्वीर एक साथ आई…जिसे देखकर तमाम तरीके के लगाए जा रहे हैं अटकले …
उनके घर पहुंचना उन्हें मनाने का प्रयास था या वाकई में सौजन्य मुलाकात थी?
-रवि सिंह-
बैकुण्ठपुर,02 फरवरी 2025 (घटती-घटना)। जिला पंचायत कोरिया के क्षेत्र क्रमांक 5 की सीट काफी महत्वपूर्ण सीट थी, यहां से साहू समाज सहित भाजपा के नेता अनिल साहू चुनाव लड़ना चाह रहे थे पूर्व में भी उन्होंने चुनाव लड़ा था इस बार इस सीट के अनारक्षित महिला सीट होने की वजह से वह अपनी धर्मपत्नी को इस सीट से लड़वाना चाह रहे थे, अचानक यहां पर विधायक की पुत्री की एंट्री हो गई जिस वजह से उन्हें भाजपा ने उनक टिकट काट दिया या उन्हें समर्थन नहीं दिया टिकट वहीं वह वहां से दावेदारी के लिए नामांकन फार्म ले आए थे, जिसे वह सोमवार को जमा करना चाह रहे थे पर वह जमा करने न जा पाए उससे पहले उन्हें मनाने के लिए पहले कोरिया भाजपा वर्तमान जिलाध्यक्ष उनके घर पहुंचे और उन्हें समझाने का प्रयास किया पर शायद बात नहीं बनी, और कुछ देर बाद सोशल मीडिया पर भाजपा के वर्तमान जिलाध्यक्ष ने अनिल साहु व उनकी की धर्मपत्नी के साथ मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनिल साहू व भाभी लक्ष्मी साहू से उनके निज निवास पर भेंट कर विभिन्न सामाजिक विषयों पर चर्चा हुई, पर वहीं सूत्रों का कहना है की विषय सामाजिक तो नहीं था वह प्रत्याशी ना बने इस पर चर्चा ज्यादा थी, जो बात बनी नहीं शायद उन्हें निराश होकर वहां से जाना पड़ा, फिर कुछ देर बाद वर्तमान जिलाध्यक्ष पूर्व जिलाध्यक्ष व पूर्व मंडल अध्यक्ष व विधायक के साथ दोबारा उनके घर पहुंचे फिर लगभग आधा घंटा से अधिक बातचीत हुई, और बातचित नामांकन न भरने को लेकर ही हो रही थी ऐसा सूत्रों का कहना है इस मुलाकात के बाद ऐसा उम्मीद भी लगाया जा रहा है कि भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनिल साहू से सार्थक बात हो गई है और वह नामांकन दाखिल नहीं करेंगे ऐसा अब बात उठने लगा है, भाजपा समर्थित प्रत्याशी के लिए ही काम करेंगे ऐसा अब तय माना जा रहा है पर वही साहू समाज के अंदर इस बात को लेकर आक्रोश है कि उस समाज के व्यक्ति को दरकिनार करके एक बार फिर भाजपा ने उन्हें अपमानित करने का प्रयास किया है अब यह किस प्रकार की बातचीत के बीच सारी चीज सही हुई है यह तो अंदर खाने की बात है पर वर्तमान स्थिति में यह तय हो गया है कि अनिल साहू नामांकन नहीं भरेंगे। वैसे अनिल साहू विधानसभा में भाजपा विधायक प्रत्याशी के विरुद्ध जाकर काम कर रहे थे यह आरोप उनपर लग चुका है। सच्चाई अब क्या है वह वही जाने लेकिन अनिल साहू की राजनीतिक विसात में उनके ही लोगों का कहना है कि वह विधानसभा में समझ से परे थे।
दूसरी बार वर्तमान विधायक के सोशल मीडिया से आया पोस्ट
दूसरी बार मुलाकात के बाद वर्तमान विधायक के सोशल मीडिया पर पोस्ट आया जिसमें अनिल साहू से बात करते हुए देवेंद्र तिवारी वर्तमान जिलाध्यक्ष, कृष्ण बिहारी जायसवाल पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल जायसवाल पूर्व मंडल अध्यक्ष व वर्तमान विधायक भईया लाल राजवाड़े देखे जा रहे हैं, जिसमें भी वही बात लिखी हुई थी कि भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनिल साहू से उनके न्यूज़ निवास पर भेंट कर सामाजिक विषयों पर चर्चा की गई, अब यह विषय सामाजिक से ज्यादा टिकट वापसी की मानी जा रही है और उन्हें चुनाव लड़ने से रोकने का प्रयास ही कहा जा रहा है जो लगभग तय भी हो।
अनिल साहू पर विधानसभा में बीजेपी प्रत्याशी के विरोध में काम करने का लग चुका है आरोप
अनिल साहू भाजपा नेता हैं पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के नेता हैं यह सही है और सर्वमान्य तथ्य है, लेकिन इनपर यह आरोप लग चुका है कि इन्होंने विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी के विरुद्ध कार्य किया है। अब यह आरोप क्यों कब और किसने लगाया यह पुष्टि नहीं है घटती घटना के पास लेकिन अनिल साहू का टिकट कटना इसी की परणिति मानी जा रही है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur