Breaking News

अंबिकापुर@आग से पहाड़ी कोरवा का घर जलकर खाक

Share

  • संवाददाता –
    अंबिकापुर,0२ फरवरी 2025(घटती-घटना)।
    मैनपाट के कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुपलगा के ढोलपखना निवासी पहाड़ी कोरवा राम सिंह पिता मणि राम 32 वर्ष अपनी पत्नी व 3 मासूम बच्चों के साथ रहता है। बड़ा बेटा करीब 6 साल का है। शनिवार की दोपहर राम सिंह अपनी पत्नी के साथ दुधमुंहे बच्चे को गोद में लेकर कमलेश्वरपुर बाजार में किसी काम से गए थे। जबकि बड़ा बेटा व 3 वर्षीय बेटी घर पर ही थे।
    इसी बीच शाम करीब 6-7 बजे के बीच उन्हें पता चला कि उनके घर में आग लग गई है। जब वे घर पहुंचे तो देखा कि घर समेत भीतर रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया है। अब उनके सामने सिर छिपाने छत की समस्या खड़ी हो गई है।आग लगने के दौरान राम सिंह के मासूम पुत्र व पुत्री घर में खेल रहे थे। आग लगी देख वे घर से बाहर भाग निकले। गनीमत थी कि घर कर दरवाजा खुला हुआ था, अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी।
    दोनों बच्चों को सलामत देख पति-पत्नी की जान में जान आई। इधर पहाड़ी कोरवा परिवार के राशन-पानी की व्यवस्था गांव के ही दशरथ मझवार द्वारा की गई है। पहाड़ी कोरवा राम सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी के नाम पर पीएम आवास भी स्वीकृत हुआ है। आवास बनाने का काम घर के बगल में ही चल रहा है। किश्त के रूप में आए 60 हजार रुपए उसने कुछ दिन पहले बैंक से निकाले थे। 30 हजार रुपए पीएम आवास बनाने में लग गए थे, जबकि 30 हजार रुपए उसने घर में ही एक झो में रख दिए थे। आग से 30 हजार रुपए भी जलकर खाक हो गए।

Share

Check Also

सीतापुर@तहसील सीतापुर क्षेत्र में अवैध खनिज परिवहन करते 09 वाहन जप्त

Share -संवाददाता-सीतापुर,03 जून 2026 (घटती-घटना)। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले में खनिज विभाग …

Leave a Reply