Breaking News

अम्बिकापुर,@बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Share


अम्बिकापुर,30 जनवरी 2025 (घटती-घटना)। बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी 16 जनवरी को जिला अस्पताल से एक मरीज की बाइक चोरी की थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। जानकारी के अनुसार भोला प्रसाद निवासी नमनाकला दाा कॉलोनी थाना गांधीनगर का रहने वाला है। वह 16 जनवरी को बाइक क्रमांक सीजी 16 सीएम 5720 से जिला अस्पताल इलाज कराने गया था। वह बाइक को पार्किंग में खड़ा किया था। इलाज कराने के बाद वापस बाहर आया तो उसकी बाइक पार्किंग में नहीं थी। किसी अज्ञात द्वारा चोरी कर ली गई थी। वह मामले की रिपोर्ट मणिपुर थाना में दर्ज कराई थी। ममले में पुलिस ने आरोपी संतोष पिता वासुदेव उम्र 23 वर्ष निवासी झग्गड़पुर थाना पत्थलगांव जिला जशपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कजे से चोरी की बाइक भी जत की है। पुलिसस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply