Breaking News

अंबिकापुर@पोस्टमॉर्टम के दौरान मृत महिला के पेट से निकला 12 किलोग्राम वजनी फाइब्राइड ट्यूमर

Share

अंबिकापुर,29 जनवरी 2025 (घटती-घटना)। पोस्टमार्टम में महिला की मौत का कारण अजीबोगिरब सामने आया है। इसे देखकर डॉक्टर भी हैरान हैं। पोस्टमार्टम के दौरान मृत महिला के पेट से 12 किलो वजनी ट्यूमर निकला है।
जानकारी के अनुसार 50 वर्षीय महिला पखरसिया तिग्गा कोतवाली थाना क्षेत्र के चोपड़ा पारा में अकेले किराए में रहती थी। वह शादी भी नहीं की थी और इसके परिवार में कोई नहीं था। 27 दिसंबर 2024 की सुबह महिला बाथरूम के पास चित हालत में मृत पड़ी थी। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की थी और शव का पोस्टमार्टम कराया था। पोस्टमार्टम कर रहे फॉरेंसिक डॉक्टर संटूू बाग ने बताया कि महिला की मौत का शुरूआती लक्षण हृदयाघात लग रहा था। लेकिन पोस्टमार्टम के दौरान हृदय सुरक्षित था। वहीं फेंफड़े में रक्त स्राव होने का पता चला। जब इसके कारण जानने के लिए पेट को फाड़ा गया तो लगभग 12 किलो वजनी ट्यूमर निकला। डॉ. संटू बाग ने बताया कि महिला के पेट में ट्यूमर 12 किलो का था। पैर फिसलने से महिला मुंह के बल गिरी होगी और वजनी ट्यूमर के दबाव से उसका फेंफड़ा फट गया और महिला की मौत हो गई। अगर महिला समय पर इलाज करवाकर ट्यूमर का निकलवा लेती तो उसकी जान नहीं जाती। डॉ. संटू बाग ने बताया कि छाीसगढ़ में पहली बार पोस्टमॉर्टम के दौरान मृत महिला के पेट से निकला 12 किलोग्राम वजनी फाइब्राइड ट्यूमर निकला है। अब तक जीवित महिला के पेट से ऑपरेशन के दौरान 12 किलो का ट्यूमर निकाला गया है, परंतु मृत महिला में यह पहली दफा सामने आया है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply