Breaking News

अंबिकापुर,@तीन आरक्षकों के साथ गाली-गलौज व धक्का-मुक्की,रिपोर्ट दर्ज

Share

अंबिकापुर,21 जनवरी 2025 (घटती-घटना)। कोतवाली पुलिस ने नशीले काफ सिरप के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कजे से 41 नग नशीले कफ सिरप जत किया है। जिसे वह बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना प्रभारी मनीष सिंह परिहार को 28 जनवरी को मुखबिर से जानकारी मिली की बौरीपारा निवासी शशि सोनी नशीले काफ सिरप बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना पर पुलिस ठनगनपारा पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया। पुलिस ने आरोपी के झोले की तलाशी ली तो 21 नग नशीले कफ सिरप पाया गया। जिसकी कीमत 21 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी शशि सोनी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 21 सी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। कार्रवाई करने जा रहे 3 आरक्षकों के साथ बीच रास्ते में स्कॉर्पियो सवारों द्वारा गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देकर धक्का-मुक्की करने का मामला सामने आया है। आरक्षक ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार आरक्षक रमन मंडल, नितिन सिन्हा व विवेक कुमार रॉय थाना कोतवाली थाना में पदस्थ हंै। मंगलवार को तीनों आरक्षक सिविल पेट्रोलिंग में थे। मुखबिर की सूचना पर एनडीपीएस की कार्रवाई के लिए बौरीबांध तालाब के पास जा रहे थे। चांदनी चौक के पास स्कॉर्पियो क्रमांक जेएच 03एम 1631 के चालक लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए पुलिस गाड़ी ठोकर मार दिया। आरक्षकों ने आवाज लगाकर रूकने बोला तो वाहन रोक कर स्कॉर्पियो चालक मकसूद आरक्षकों के साथ गाली गलौज करते हुए धक्का-मुक्की करने लगा। तीनों आरक्षकों ने इसका विरोध किया तो स्कॉर्पियो चालक ने फोन कर बुलेट से दो युवकों को और बुला लिया। इनके द्वारा भी तीनों आरक्षकों के साथ गाली गलौज व धक्का-मुक्की की गई। पीडि़त आरक्षक रमन मंडल ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। आरक्षक की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी वाहन चालक मकसूद व दो अन्य के खिलाफ धारा 221, 296 (5), 351 (3) के तहत रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply