अंबिकापुर,28 जनवरी 2025 (घटती-घटना)। शहर के होली क्रॉस स्कूल के एक छात्रा के अपहरण की कोशिश का एक मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार शहर के सुभाषनगर निवासी 12 वर्षीय बालिका होली क्रॉस स्कूल में कक्षा 6 में पढ़ती है। वह मंगलवार को स्कूल गई थी। दोपहर करीब 1 बजे एक अज्ञात व्यक्ति छात्रा को स्कूल से लने आया। वह स्कूल गेट पर छात्रा का नाम लिखकर पर्ची भेजा था। वह स्कूल प्रबंधन को बताया कि छात्रा का मैं चाचा हूं, उसका तबियत खराब है इस लिए मैं उसे लेने आया हूं। स्कूल के शिक्षक द्वारा क्लास रूम में पढ़ाई कर रही छात्रा को इसकी जानकारी दी गई तो वह बोली की मेरा कोई चाचा नहीं है और में बीमार भी नहीं हूं। छात्रा स्कूल से जाने को तैयार नहीं हुई। छात्रा जब स्कूल से जाने को तैयार नहीं हुई तो बदमाश युवक ने स्कूल के पास छिपकर छुट्टी होने का इंतजार करता रहा। जब स्कूल की छुट्टी हुई तो छात्रा स्कूल से बाहर निकलकर घर जाने के लिए अपने वैन में बैठने लगी। इस दौरान अचानक बदमाश व्यक्ति छात्रा को अपनी ओर खिंचते हुए उसका मुंह बंद कर दिया। छात्रा जाने को तैयार नहीं हो रही थी। छात्रा का विरोध को देखकर आस पास के सिनियर छात्रों ने बीच बचाव किया। सिनियर छात्रों को पहुंचने के बाद बदमाश छात्रा को छोडकर फरार हो गया। सूचना पर गांधीनगर पुलिस मौके स्कूल पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस ने स्कूल में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला। मामले में गांधीनगर थाना प्रभारी मोरध्वज देशमुख का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। अब तक सीसीटीवी फुटेज में ऐसी घटना सामने नहीं आई है।
नाबालिग किशोर
को जबरन कार में
बैठाने की कोशिश
सोशल मीडिया पर एक वीडिया वायरल हो रहा है। जिसमें कार सवार बदमाशों द्वारा एक नाबालिग किशोर को जबरन पकडकर खिंचते हुए कार की ओर ले जाया जा रहा है। हालांकि मोहल्ले वालों के दौड़ाने पर कार सवार बदमाश किशोर को छोडकर फरार हो गए। घटना 26 जनवारी के मणिपुर थाना क्षेत्र के बाबूपारा की ही है। वहीं मामले में मणिपुर थाना प्रभारी अखिलेश सिंह का कहना है कि नाबालिग के पिता द्वारा मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मामले की जांच की जा रही है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur