Breaking News

अंबिकापुर@कड़ाके की ठंड में रातभर घर के बाहर सोया था ग्रामीण, सुबह अकड़ा हुआ मिला शरीर

Share

अंबिकापुर, 28 जनवरी 2025 (घटती-घटना)। सरगुजा जिले में फिर से ठंड लौट आई है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री के आस-पास बना हुआ था। कड़ाके की ठंड में लोग अपने घरों में दुबके रहे। इधर जिले के दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक ग्रामीण शराब के नशे में रातभर घर के बाहर सडक किनारे सो गया था। मंगलवार की सुबह उसकी अकड़ी अवस्था में लाश मिली। सूचना पर पुलिस ने शव को बरामद कर पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। प्रथमदृष्टया ठंड से उसकी मौत की आशंका जताई जा रही है।
सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रेवापुर में शराब के नशे में एक ग्रामीण सोमवार की रातभर सडक किनारे सोया हुआ था। सुबह उसकी लाश अकड़ी हुई मिली। बताया जा रहा है कि ठंड से उसकी मौत हुई है। आशंका जताई जा रही है कि वह हाइपोथर्मिया की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। ग्रामीण ने गर्म कपड़े भी नहीं पहने थे।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply