Breaking News

अंबिकापुर@घर में गिरकर घायल हुए वृद्ध की इलाज के दौरान मौत

Share

अंबिकापुर,20 जनवरी 2025 (घटती-घटना)। गिरने से घायल हुए बीमार वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक अन्तोनी बड़ा पिता स्व. मार्कुस बड़ा 70 वर्ष, जशपुर जिला के कांसाबेल थाना अंतर्गत का रहने वाला था। वह लकवा, मधुमेह, लड प्रेशर जैसी बीमारियों से दो साल से पीडि़त था। 14 जनवरी को वह बिस्तर के पास ही गिर गया, जिसमें उसे सिर में चोटें आई थी। स्वजन कांसाबेल अस्पताल में इलाज के बाद वृद्ध को घर ले आए थे। 19 जनवरी को पुन: तबियत बिगडऩे पर उसे कांसाबेल स्वास्थ्य केन्द्र लेकर गए, यहां भर्ती करके उपचार के बाद उसे रिफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में उपचार के दौरान 20 जनवरी को सुबह 6.30 बजे वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौंप दिया है।


Share

Check Also

अंबिकापुर@भू-राजस्व संहिता संशोधन को लेकर अधिवक्ता ने उठाए सवाल

Share मुख्य सचिव से की हस्तक्षेप की मांग, कहा- 28 अप्रैल 2026 से पहले के …

Leave a Reply