Breaking News

अंबिकापुर@महिला से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

Share

अंबिकापुर,19 जनवरी 2025 (घटती-घटना)। महिला से छेड़छाड़ के मामले में लुण्ड्रा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। जानकारी के अनुसार लुण्ड्रा थाना क्षेत्र निवासी एक महिला 13 जनवरी को रात को घर में सो रही थी। तभी गांव के ही एक युवक ने महिला के घर में घुसकर छेड़छाड़ करने लगा। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसका पति उठा तो युवक वहां से भाग गया। पीडि़ता ने मामले की रिपोर्ट लुण्ड्रा थाना में दर्ज कराई थी। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी कालिंदर टोप्पो उम्र 30 वर्ष को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply