Breaking News

अंबिकापुर@नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव पर भाजपा की कार्यशाला 15 को

Share

अंबिकापुर,14 जनवरी 2025(घटती-घटना)। नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया की अध्यक्षता एवं जिला प्रभारी ज्योतिनंद दुबे के मुख्य आतिथ्य में 15 जनवरी को कार्यशाला का आयोजन किया गया है। दोपहर 2 बजे से संकल्प भवन जिला भाजपा कार्यालय में प्रारंभ होने वाले नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव कार्यशाला में भाजपा के अपेक्षित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।अपेक्षित श्रेणी के राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं सदस्य / भाजपा/मोर्चा/ प्रकोष्ठ, प्रदेश पदाधिकारी / सदस्य / भाजपा मोर्चा एवं प्रकोष्ठ, भाजपा जिला पदाधिकारी, मोर्चा जिला पदाधिकारी, प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एवं सह संयोजक, मंडल के अध्यक्ष / महामंत्री / मंडल मोर्चा एवं प्रकोष्ठ, भाजपा निवर्तमान मंडल अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष (भाजपा), जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्य, वर्तमान विधायक एवं सांसद, पूर्व विधायक एवं सांसद, भाजपा जिला कार्यसमिति, नगर निगम के भाजपा पार्षद व हारे प्रत्याशी, नगर निगम / नगर पंचायत के अध्यक्ष / उपाध्यक्ष (भाजपा) कार्यशाला में शामिल होंगे।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply