Breaking News

अंबिकापुर,@नगरीय निकाय चुनावों के लिए कांग्रेस ने की आयोजित बैठक

Share


अंबिकापुर,13 जनवरी 2025 (घटती-घटना)। आगामी नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस की अम्बिकापुर में निगम चुनाव जीतने से पूरे संभाग में कांग्रेस को चुनावी मजबूती प्राप्त होगी। नगरीय निकाय चुनावों के लिए आयोजित बैठक में यह बात आज बैकुंठपुर की पूर्व विधायक श्रीमती अम्बिका सिंहदेव ने सरगुजा जिले कांग्रेस कमेटी के कार्यालय राजीव भवन में कही। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने उन्हें अम्बिकापुर नगर निगम चुनाव हेतु प्रभारी नियुक्त किया है। बैठक में उन्होंने निगम चुनाव के परिपेक्ष्य में पार्षदों के उम्मीदवार के चयन के लिए आगामी 3 दिनों के अंदर वार्ड कमेटियों के गठन करने को कहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट हो चुनाव जीतने का आव्हान किया।
बैठक को संबोधित करते हुए औषधीय पादप बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष श्री बालकृष्ण पाठक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस नगरीय निकाय के चुनाव को पूरी ताकत से लड़ेगी। उन्होंने कहा कि हम अपनी 10 साल की उपलçधयों को लेकर जनता के बीच जायेंगे। उन्होंने कहा कि अम्बिकापुर निगम चुनाव में कांग्रेस की हैट्रिक तय है। बैठक के दौरान अम्बिकापुर नगर निगम के निवर्तमान महापौर डॉ अजय तिर्की ने अपना एक माह का वेतन कांग्रेस के फंड में दान किया। कांग्रेस ने नगरीय निकाय के जनप्रतिनिधियों से अनुरोध किया था कि वे वर्ष में 1 बार अपने 1 माह का वेतन पार्टी फंड में दान करें। इस दौरान बैठक को संबोधित करते हुए डॉ अजय तिर्की ने कहा कि हमारी रणनीति ऐसी होगी कि वार्डों में पार्षद और महापौर के लिये डाले जाने मत एक दूसरे के लिये मददगार बनते हुए कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करेंगे।
निगम के पूर्व सभापति श्री अजय अग्रवाल ने कहा कि अम्बिकापुर के मुख्य मार्गों की दुर्दशा के लिए निगम को उारदायी करार किया जाता है जबकि इसकी जिम्मेदार डबल इंजन की भाजपा सरकार है। निगम चुनाव में कांग्रेस घर घर जाकर डबल इंजन सरकार की इस नाकामी को ले जाएगी। बैठक को संबोधित करते हुए शफी अहमद ने कहा कि अम्बिकापुर निगम में 10 साल तक साारूढ़ रही कांग्रेस ईमानदारी से अपने जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए शहर को स्वच्छता के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय ख्याति दिलाई। उन्होंने कहा कि निगम में 10 वर्षों तक साारूढ़ हो भाजपा के द्वारा किये गये भ्रष्टाचार आज भी जनचर्चा का विषय हैं। किस प्रकार भाजपा ने हाइड्रोलिक डंफर से लेकर कुल्हाड़ी की खरीदी और डीजल की चोरी में घोटाले किये यह छुपा हुआ नहीं है। बैठक को संबोधित करते हुए पीसीसी महामंत्री श्री द्वितेंद्र मिश्रा एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री राकेश गुप्ता ने वार्ड कमेटियों के माध्यम से वार्डो से पार्षद उम्मीदवारों के 1 नाम के चयन को महत्व देते हुए एकजुटता कायम रखने पर जोर दिया। बैठक के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं से चुनाव पर सुझाव भी आमंत्रित किए गए। बैठक का संचालन लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री हेमंत सिन्हा ने किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकारणी सदस्य एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply