Breaking News

अंबिकापुर@सरगुजा संभाग में एक बार फिर से शीतलहर,तापमान में 4 डिग्री की गिरावट

Share


अंबिकापुर,08 जनवरी 2025 (घटती-घटना)। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता खत्म होते ही एक बार फिर सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड पडऩी शुरू हो गई है। तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। 24 घंटे के अंदर अधिकतम व न्यूनतम तापमान में लगभग चार डिग्री की गिरावट आई है। वहीं पिछले दो दिनों से घने कोहरे के कारण दृश्यता 50 मीटर से काम हो गई है। घने कोहरे का असर सुबह 11 तक देखा जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में लगातार गिरावट होगी।
पिछले कुछ दिनों से सरगुजा संभाग में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से ठंड से राहत मिली थी। अधिकतम तापमान बढकर 28.9 व न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री पहुंच गया था। इसी बीच मंगलवार से पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होते हो ही एकबार फिर कड़ाके की ठंड पडऩी शुरू हो गई है। बर्फीली हवा आने के कारण शीतलहर की स्थिति निर्मित है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। बुधवार को 24 घंटे के अंदर अधिकतम तापमान गिरकर 28.9 से 22.9 डिग्री व न्यूनतम तापमान 9.4 से गिरकर 5.9 डिग्री पहुंच गया है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में अभी और तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। पिछले दो दिनों से सुबह-सुबह घने कोहरे का असर दिखा जा रहा है। इस दौरान दृश्यता करीब 50 मीटर ही रह गई थी। इसके कारण वाहनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लग गया। नेशनल हाइवे पर चलने वाले वाहन चलाकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरे का असर सुबह करीब 11 बजे तक देखा जा रहा है। घने कोहरे व शीतलहर के कारण छोटे स्कूली बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उार दिशा से बर्फिली हवा के आने का क्रम जारी है। इस लिए कड़ाके की ठंड सरगुजा संभाग में पड़ रही है। दिन में भी ठंड से राहत नहीं है। सुबह 11 बजे तक घने कोहरे से लोग परेशान हैं। वहीं धूप निकलने के बावजूद भी बर्फिली हवा के कारण बेअसर साबित हो रहा है। वहीं शाम होते ही ठिठुरन और बढ़ जा रही है।
चार दिनों का तापमान
दिनांक अधि – न्यू
8 जनवरी 22.9 – 5.8
7 जनवरी 27 – .4 9.4
6 जनवरी 28.9 – 7.1
5 जनवरी 26.0 – 7.1


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply