Breaking News

बलरामपुर@तेज रफ्तार बलेनो कार ने बाइक सवार युवकों को कुचला,दो लोगों की मौत

Share


बलरामपुर,02 जनवरी 2025 (घटती-घटना)। बलरामपुर के अंबिकापुर कुसमी मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार बेलेनो कार ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल दिया, जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। यह हादसा राजपुर थाना क्षेत्र के सेवारी गांव के पास हुआ।
बलरामपुर अंबिकापुर कुसमी मुख्य मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना राजपुर थाना क्षेत्र के सेवारी गांव के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार बलेनो कार ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल दिया, जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई, घटना की सुचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। वाहन चालक की स्थिति भी स्पष्ट नहीं है, और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@नदी में नहाने गए मामा-भांजी की डूबने से मौत…परिवार में मातम

Share अम्बिकापुर,25 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। शहर से लगे मेन्ड्राकला स्थित नदी में नहाने के दौरान …

Leave a Reply