Breaking News

लखनपुर@तालाब में बाइक सहित मिली युवक की लाश

Share


लखनपुर,02 जनवरी 2025 (घटती-घटना)। लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंग्रेजी शराब भट्ठी रोड स्थित देव तालाब में गुरुवार की सुबह 7 बजे बाइक सहित एक व्यक्ति का शव तैरता मिला। सूचना उपरांत लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से तालाब से शव और बाइक को बाहर निकलवाया। मृतक की शिनाख्त अंबिकापुर के पर्राडांड़ निवासी शोएब खान पिता स्व. कमरुद्दीन उम्र 40 वर्ष के रूप में हुई। वहीं तालाब मेड में अंग्रेजी शराब का पव्वा और मृतक के जूते मिले। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि शोएब खान लखनपुर में एक शादी समारोह में 1 जनवरी को आया हुआ था। बुधवार की रात वह कार्यक्रम से बाइक लेकर किसी कार्य से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजन द्वारा उसकी खोजबीन की जा रही थी, रात भर उसका कुछ पता नहीं चला, फिर सुबह उसकी लाश तालाब में बाइक सहित मिली। आशंका जताई जा रही है कि बाइक से जाते समय अनियंत्रित होकर वह तालाब में जा गिरा और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव का पीएम कराकर परिजन को सौंप दिया है। आगे की कार्रवाई हेतु पीएम रिपोर्ट का इंतजार है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply