Breaking News

बलरामपुर@दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचा नाबालिग छात्र पानी में डूबा,

Share

गुरुवार को फिर शुरू होगा रेस्क्यू अभियान

बलरामपुर 01 जनवरी 2025 (घटती-घटना)। बलरामपुर जिले के पवईफाल में दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया नाबालिग छात्र नहाने के दौरान गहरे पानी में डूब गया। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने नाबालिग की शाम तक खोज की लेकिन उसे नहीं ढूंढा जा सका है। अंधेरा हो जाने के कारण रेस्क्यू अभियान बंद कर दिया गया है। बलरामपुर थाना अंतर्गत ग्राम पथरी, चंपापुर निवासी दिलीप यादव 16 वर्ष 9वीं का छात्र है, बुधवार को अपने साथियों के साथ नववर्ष के पहले दिन पवईफाल पिकनिक मनाने पहुंचा था। सभी दोपहर में नहाने के लिए फाल के नीचे पानी में घुसे। नहाने के दौरान दिलीप यादव गहराई में चला गया और डूब गया। दिलीप यादव को डूबता देख उसके साथियों ने शोर मचाया। जल्द ही अन्य लोगों ने दिलीप यादव के डूबने की सूचना बलरामपुर पुलिस को दी। मौके पर बलरामपुर थाना प्रभारी एवं एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।
शाम तक नहीं मिला शव,रेस्क्यू कल फिर होगा शुरू
एसडीआरएफ टीम के गोताखोरों ने दिलीप यादव को तलाशने के लिए गोता लगाया, लेकिन शाम तक उसका पता नहीं चला। अंधेरा हो जाने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया है। गुरूवार सुबह फिर से गोताखोर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करेंगे।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply