Breaking News

खड़गवां@नए साल में खड़गवां मंडल की प्रथम बैठक संपन्न,बूथ अध्यक्षों में भरा गया जोश

Share


भाजपा का कोई भी बूथ अध्यक्ष किसी भी सरपंच से कम नहीं होगाःश्याम बिहारी जायसवाल

खड़गवां,01 जनवरी 2025 (घटती-घटना)। आज सामुदायिक भवन खड़गवां में मंडल की बैठक आयोजित हुई जिसमें मंडल के सभी बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे। नया वर्ष मिलन समारोह कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भारत माता, पंडित दिन दयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा में दीप प्रज्वलित कर नमन किया । नव वर्ष मिलन समारोह के मौके पर विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने उपस्थित खड़गवां मंडल के समस्त नवीन बूथ अध्यक्षों को माला पहनाकर उनका उत्साह वर्धन किया।
विदित हो कि खड़गवां मंडल के 55 बूथ अध्यक्षों में 54 पोलिंग बूथ के 31 बूथ अध्यक्ष और मोर्चा पदाधिकारियों की मौजूदगी रही। बैठक में उपस्थित मंच में आसीन वक्ताओं ने बारी बारी से आगामी चुनाव में भाजपा के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए नव नियुक्त बूथ अध्यक्षों में जोश भरने का काम किया। नवीन मंडल के बूथ अध्यक्षों को संबोधित करते हुए मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने लगभग लोगों को उनके नाम से पहचानते हुए एक एक कार्यकर्ता से सीधे जुड़े रहने का प्रमाण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि भाजपा में पांच पद बहुत महत्वपूर्ण है उसमें से बूथ अध्यक्ष आधार स्तंभ है और बूथ अध्यक्षों को काम करने के लिए पांच की टीम मिलेगी। बूथ अध्यक्ष का पद छोटा पद नहीं है बल्कि बड़ी जिम्मेदारी वाला पद है। मंत्री जी ने आगे कहा कि भाजपा का कोई भी बूथ अध्यक्ष किसी भी रूप से सरपंच से कम नहीं होना चाहिए साथ ही यह भी कहा कि खड़गवां मंडल में कई ऐसे पंचायत है जिनकी दिशा और दशा भाजपा के रीति नीति से अलग है और वही पिछड़ेपन से जूझ रहे है उन्हें जागरूक करने के लिए बूथ अध्यक्षों की बड़ी जवाबदारी होगी। आगे कहा कि वर्तमान आवश्यकता क्षेत्र के अनुसूचित जन जातीय के लोगों को अवसर देने की है और मंडल के जिम्मेदार पदाधिकारी और चयन समिति इन विषयों पर विचार करे। घंटों बोलते हुए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ने बूथ अध्यक्षों को कड़ी मेहनत करने के साथ ही कड़े शदों का प्रयोग करते हुए संगठन की जिम्मेदारियों को हल्के में लेने पर फटकार लगाने का काम किया और बताया कि संगठन को मजबूत करने का एक सिस्टम है और इसी सिस्टम के तहत आप सबको काम करने की जरूरत है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित बूथ अध्यक्षों को भाजपा का गमछा पहनाकर मंत्री जी ने सभी का सम्मान किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीमती रेणुका सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष, धनंजय पांडे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, धर्मपाल सिंह मंडल अध्यक्ष खड़गवां, रामलाल साहू पूर्व मंडल अध्यक्ष खड़गवां, श्याम बिहारी जायसवाल पूर्व मंडल अध्यक्ष नागपुर, जमुना पांडे जिला उपाध्यक्ष, रमेश जायसवाल मंडल महामंत्री सहित खड़गवां मंडल के नवीन बूथ अध्यक्ष, पूर्व बूथ अध्यक्ष, मोर्चा कार्यकर्ता और महिला मोर्चा उपस्थित रही।


Share

Check Also

सीतापुर@तहसील सीतापुर क्षेत्र में अवैध खनिज परिवहन करते 09 वाहन जप्त

Share -संवाददाता-सीतापुर,03 जून 2026 (घटती-घटना)। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले में खनिज विभाग …

Leave a Reply