Breaking News

अंबिकापुर,@सेवानिवृति पर उप निरीक्षक को दी गई विदाई

Share


अंबिकापुर, 31 दिसम्बर 2024 (घटती-घटना)। सेवानिवृति पर उप निरीक्षक लोहरा राम को सरगुजा पुलिस ने सम्मान समारोह आयोजित कर विदाई दी। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सेवानिवृत उप निरीक्षक के परिवार सहित पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। इस दौरान एसपी योगेश पटेल ने कहा कि सेवानिवृत उप निरीक्षक लोहरा राम ने ईमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्यों का पालन कर संवेदनशील पुलिसिंग में अपना सहयोग प्रदान किया है। अब हमें अपने सेवानिवृत हो रहे उप निरीक्षक एवं उनके परिवार के प्रति संवेदनशील होकर पुलिस परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी है। कार्यलयीन अधिकारी एवं सम्बंधित थाना प्रभारी सेवानिवृत हो चुके अधिकारी, कर्मचारियों की सुध लेते रहें, किसी भी प्रकार की तकलीफ में त्वरित सहायता हेतु उपलध रहे साथ ही पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत उप निरीक्षक एवं उनके परिवारजनों को किसी भी समस्या में कार्यालय आकर प्रत्यक्ष रूप से मिलकर समस्या का निदान करने की जानकारी दी गई। इस दौरान सेवानिवृत उप निरीक्षक लोहरा राम ने अपने कार्यकाल के अनुभव को साझा किया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लों, स्टेनो फबियानुस तिर्की, निरीक्षक अंजू चेलक, मुख्य लिपिक निरीक्षक (एम) अजय गुहा, सहायक उप निरीक्षक संजय श्रीवास्तव शामिल रहे।अंबिकापुर. सेवानिवृति पर उप निरीक्षक लोहरा राम को सरगुजा पुलिस ने सम्मान समारोह आयोजित कर विदाई दी। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सेवानिवृत उप निरीक्षक के परिवार सहित पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। इस दौरान एसपी योगेश पटेल ने कहा कि सेवानिवृत उप निरीक्षक लोहरा राम ने ईमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्यों का पालन कर संवेदनशील पुलिसिंग में अपना सहयोग प्रदान किया है। अब हमें अपने सेवानिवृत हो रहे उप निरीक्षक एवं उनके परिवार के प्रति संवेदनशील होकर पुलिस परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी है। कार्यलयीन अधिकारी एवं सम्बंधित थाना प्रभारी सेवानिवृत हो चुके अधिकारी, कर्मचारियों की सुध लेते रहें, किसी भी प्रकार की तकलीफ में त्वरित सहायता हेतु उपलध रहे साथ ही पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत उप निरीक्षक एवं उनके परिवारजनों को किसी भी समस्या में कार्यालय आकर प्रत्यक्ष रूप से मिलकर समस्या का निदान करने की जानकारी दी गई। इस दौरान सेवानिवृत उप निरीक्षक लोहरा राम ने अपने कार्यकाल के अनुभव को साझा किया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लों, स्टेनो फबियानुस तिर्की, निरीक्षक अंजू चेलक, मुख्य लिपिक निरीक्षक (एम) अजय गुहा, सहायक उप निरीक्षक संजय श्रीवास्तव शामिल रहे।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply