Breaking News
filter: 0; jpegRotation: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0;

अंबिकापुर@बादलों की सक्रियता हटते ही एक बार फिर शुरू हुई कड़ाके की ठंड

Share


अंबिकापुर, 31 दिसम्बर 2024 (घटती-घटना)। बादलों की सक्रियता हटते ही एक बार फिर कड़ाके की ठंड पडऩी शुरू हो गई है। उार दिशा की ओर से आ रही शुष्क हवाओं के कारण पिछले 24 घंटे में 5 डिग्री तापमान नीचे गिर गया है। सोमवार की रात का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि रविवार की रात का न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री था। बर्फिली हवाओं के कारण मंगलवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा। जिसका असर सुबह 10 तक रहा।
पश्चिम विक्षोभ की सक्रियता के कारण पिछले कई दिनों से ठंड से राहत थी। बादलों की सक्रियता के कारण न्यूनतम तापमान 13 डिग्री से ऊपर पहुंच गया था। वहीं पश्चिमी विक्षोभी की सक्रियता हटते ही एक बार फिर कड़ाके की ठंड पडऩी शुरू हो गई है। सोमवार की सुबह से ही उार दिशा से शुष्क हवाओं के आने का क्रम जारी है। बर्फिली हवाओं के कारण 24 घंटे के अंदर न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार की रात का तापमान 8.2 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम वैज्ञानिक एसके मंडल का कहना है कि उारी छाीसगढ़ सहित सरगुजा संभाग में एक बार फिर कड़ाके की ठंड पडऩी शुरू हो गई है। तापमान में अभी और गिरावट आने की संभावना है। बर्फिली हवाओं के आने का क्रम जारी है। इस लिए मंगलवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार विजिविलिटी 50 मीटर तक था। इस कारण पास की वस्तुएं भी नहीं दिखाई दे रही थी। घने कोहरे के कारण नेशनल हाइवे पर चलने वले वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरे का असर लगभग 10 बजे तक रहा।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply