Breaking News

अंबिकापुर@मधुमक्खियों के हमले में घायल की इलाज के दौरान मौत

Share

अंबिकापुर,30 दिसम्बर 2024 (घटती-घटना)। बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम भटको का बालमुकुन्द पोर्ते 55 वर्ष, मधुमक्खियों के हमले में गंभीर रूप से ज मी हो गया था, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक बालमुकुन्द पोर्ते रविवार को पास के गांव मुरेवा में मवेशियों को लेकर चराने के लिए गया था। इसी दौरान उस पर मधुमक्खियों का झुंड अचानक उस पर हमला कर दिया। गांव के लोग चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे तो वृद्ध मधुमक्खियों से घिरा था। जैसे-तैसे मधुमक्खियों को हटाकर वे उसे गांव लेकर पहुंचे, इसके बाद उसे शांतिपारा स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया था। यहां से रेफर करने पर स्वजन उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लेकर पहुंचे थे, यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम करके मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply