Breaking News

अंबिकापुर@तेज रफ्तार में वाहन चलाते पाए जाने पर पुलिस करेगी कार्रवाई

Share


अंबिकापुर,30 दिसम्बर 2024 (घटती-घटना)। सडक दुर्घटनाओं में कमी लाने सरगुजा पुलिस यातायात नियमों पर जोर दे रही है। यातायात नियमों को उल्लंघन करने वाले लोगों पर कार्रवाई कर रही है। वहीं शराब पीकर वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने,तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में सरगुजा पुलिस ने रविवार को अभियान चलाकर यातायात नियम को उल्लंघन करने वाले 93 वाहन चालकों से 68 हजार रुपए समन शुल्क वसूले हैं।
कार्रवाई के दौरान 21 लोग तेज रफ्तार में वाहन चलाते पाए गए। जिनके खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई कर 23 हजार रुपए समन शुल्क वसूला है। इसी कड़ी में मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग कर दुपहिया वाहन चलाते पाए जाने पर 2 वाहन चालको से 14 हजार रुपए वाहन चलाते समय मोबाइल से बात करते पाए जाने पर 6 लोगों से 18 सौ रुपए समन शुल्क वसूले गए। वहीं 7 वाहन चालक ऐसे पाए गए जिनके पास पूर्ण दस्तावेज नहीं थे। इनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए 21 सौ रुपए व अन्य मामले में 75 सौ रुपए समन शुल्क वसूले गए हैं। कार्रवाई के दौरान यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत, उप निरीक्षक विजय केवर्त, प्रधान आरक्षक नीरज पाण्डेय, जितेंद्र यादव, विमल सिंह, आरक्षक इंद्रप्रताप सिंह सक्रिय रहे।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply