Breaking News

अंबिकापुर@नाबालिग लडकी का अपहरण कर बलात्कार,आरोपी गिरफ्तार

Share


अंबिकापुर,29 दिसम्बर 2024 (घटती-घटना)। शादी का झांसा देकर नाबालिग का अपहरण कर बलात्कार करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। जानकारी के अनुसार 16 दिसंबर को एक युवक ने नाबालिग लडकी का अपहरण कर लिया था और उससे शांदी करने का झांसा देकर बलात्कार की घटना को अंजाम दिया था। पीडि़ता के पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी भगत राम उम्र 19 वर्ष निवासी नावापाराकला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 137 (2) व 64 (2)(ड) बीएनएस एवं पोक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी लखनपुर निरीक्षक अश्वनी सिंह, उप निरीक्षक प्रेम सागर खुटिया प्रधान आरक्षक शिवशंकर, महिला आरक्षक मनिता तिग्गा, आरक्षक दशरथ राजवाड़े, अमरेश दास, जानकी राजवाड़े, रामप्रसाद पैकरा सक्रिय रहे।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply