Breaking News

अंबिकापुर@अधिक मजदूरी का लालच देकर 6 बच्चों को ले जाया जा रहा था यूपी,तीन गिरफ्तार

Share


अंबिकापुर,27 दिसम्बर 2024 (घटती-घटना)। तीन दिन पूर्व उदयपुर थाना क्षेत्र से 4 नाबालिग लड़कियों व लडकों को उार प्रदेश ले जाया जा रहा था। इन्हें वहां अधिक मजदूरी दिलाने का लालच दिया गया था। मामले में उदयपुर पुलिस ने नाबालिग बच्चों को रेस्क्यू किया था। मामले में उदयपुर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार उारप्रदेश अम्बेडकरनगर ग्राम पारुदेवा थाना भीटी निवासी रामजीत प्रजापति 24 दिसंबर को उदयपुर के ग्राम सेमीघोघरा पंडोपारा आया था। यहां से वह चार नाबालिग लड़कियों व दो लडकों को ईंट भट्टे में काम करने के लिए ले जा रहा था। रामजीत प्रजापति द्वारा बच्चों को अधिक मजदूरी दिलाने का झांसा दिया था। इसकी जानकारी उदयपुर थाना प्रभारी कुमारी चंद्राकर को हुई थी। वह टीम के साथ रेस्क्यू कर सभी नाबालिग बच्चों को बरामद किया था और रामजीत प्रजापति को हिरासत में लिया था। इससे पूछताछ के बाद पुलिस ने मामले में संलिप्तता पाए जाने पर राजेश चौहान उम्र 23 वर्ष निवासी तेंदुटिकरा उदयपुर व मंगलू राम पाण्डो उम्र 48 वर्ष निवासी सेमीघोघरा सन्नीबर्रा पंडो कॉलोनी थाना उदयपुर को हिरासत में लिया था। मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 143(5)के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर/पटना@विवाहिता की मौत के बाद विवाद,पिता ने पति पर लगाया जबरन जहर खिलाने का आरोप

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर/पटना,12 जून 2026 (घटती-घटना)। कोरिया जिले की एक विवाहिता की कीटनाशक सेवन से मौत …

Leave a Reply