Breaking News

अंबिकापुर@ सैनेटरी पार्क में होगा अटल परिसर का निर्माण, किया गया भूमि पूजन

Share

-संवाददाता –
अंबिकापुर,25 दिसम्बर 2024 (घटती-घटना)। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती के अवसर पर निर्मित होने वाली अटल परिसर का भूमिपूजन किया गया। नगर पालिक निगम अंबिकापुर क्षेत्र में 50 लाख की लागत से अटल परिसर के निर्माण कार्य का भूमि पूजन अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल द्वारा किया गया।
शहर के बिलासपुर रोड स्थित स्वच्छता चेतना उद्यान (सैनिटरी पार्क) में अटल परिसर का निर्माण किया जाएगा। इस कार्यक्रम में आयुक्त नगर निगम, पार्षद आलोक दुबे, विकाश वर्मा, हरमिंदर सिंह टिन्नी, मंजूषा भगत एवं जन प्रतिनिधिगण सहित अन्य नागरिक उपस्थित थे।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply