Breaking News

अंबिकापुर@ जनरल स्टोर में आग से सारा सामान जलकर हुआ खाक

Share

  • संवाददाता –
    अंबिकापुर,25 दिसम्बर 2024 (घटती-घटना)। शहर के अग्रसेन वार्ड स्थित जनरल स्टोर में आगजनी की घटना सामने आई है। दुकान संचालक ने किसी अज्ञात व्यक्ति पर रोशनदान के माध्यम से लुकवारी फेंककर आग लगाने की आशंका व्यक्त की है। आगजनी से लगभग दो लाख से ऊपर का नुकसान हुआ है।
    जानकारी के अनुसार प्रकाश चंद्र पांडेय शहर के अग्रसेन वार्ड का रहने वाला है। अस्तबल के पास इसका मां सरवेश्वरी नाम से जनरल दुकान है। बुधवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले कुछ लोगों ने देखा की दुकान के अंदर से धुआं निकल रहा है। लोगों ने इसकी जानकारी दुकान संचालक को उसके घर जाकर दी। सूचना पर दुकान संचालक मौके पर पहुंचकर दुकान का शटर खोलकर देखा तो सामरा सामान जलकर खाक हो चुका था। दुकान संचालक प्रकाश चंद्र पांडेय ने संभावना व्यक्त किया है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा दुकान के छज्जे के ऊपर चढकर रोशन दान से लुकवारी फेंककर आग लगाई है। आगजनी में सारा सामान जलकर खाक हो गया है। आगजनी से लगभग 2 लाख से ऊपर का नुकसान हुआ है।

Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply