Breaking News

अंबिकापुर@मोबाइल चोरी के मामले में युवती गिरफ्तार

Share


अंबिकापुर,24 दिसम्बर 2024 (घटती-घटना)। मोबाइल चोरी के ममले में मणिपुर पुलिस ने एक युवती को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवती के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
जानकारी के अनुसार सुनीताा पैकरा जिला अस्पताल रोड मणिपुर में रहती है। वह 4 अगस्त को घर का दरवाजा खुला छोडकर सो गई थी। इस दौरान वह अपना मोबाइल बिस्तर पर ही रखी थी। इस बीच किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाइल चोरी कर ली गई थी। सुनीता ने मामले की रिपोर्ट 8 अगस्त को मणिपुर थाना में दर्ज कराई थी। विवेचना के दौरान पुलिस चार माह बाद आरोपी प्रेमा कुमारी उर्फ जोया साहू उम्र 23 वर्ष निवासी दर्रीपारा ग्रामीण बैंक के पास थाना मणीपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके कजे से चोरी की मोबाइल जत की है। पुलिस ने युवती के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply