- शिवपुर चरचा नगर पालिका अध्यक्ष के भाई कर रहे हैं पानी पाइपलाइन का काम
- 6 महीने पहले लगाया गया था पीवीसी पाइप पर नहीं टिक पाया, अब फिर से लगाया जा रहा है दोबारा जीआई पाइप
- पाइप दे रही एसईसीएल… लगाने का जिम्मा ठेकेदार का…
- 6 महीने पहले लगी पाइप लाइन बेकार,अब लगाया जीआई पाइप, रिसने लगा पानी, एसईसीएल बैकुंठपुर क्षेत्र का है मामला

-संवादादता-
कोरिया/कटकोना 24 दिसम्बर 2024 (घटती-घटना)। एसईसीएल बैकुंठपुर क्षेत्र के कटकोना उप क्षेत्र में चोरों की वजह से पानी की समस्या आ गई थी, गोबरी जलाशय से एसईसीएल पानी लेता है, गोबरी जलाशय से लेकर काटकोन फिल्टर प्लांट तक पाइपलाइन बिछा हुआ था, जिसे चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया, इसके बाद पिछले 2 साल से कॉलोनी में पानी की समस्या बनी हुई है, जिसे देखते हुए पाइपलाइन बदलने का काम शुरू किया गया था, पहले 12 लाख की खर्चे से पीवीसी पाइप बिछाया जा रहा था, पर यह पाइप सक्सेस नहीं हुआ और पानी की समस्या बनी रही, फिर दोबारा पीवीसी के जगह जीआई पाइप अब लगाया जा रहा है, पाइप एसईसीएल उपलब्ध करा रही है और लगाई के लिए ठेके पर दिया गया है, पहली पाइप लगाई में 12 लख रुपए खर्च हुए और अब दूसरी बार 1 लाख 98 हजार का भुकतान 7 बार किया गया ठेकेदार को, बताया जा रहा है कि ठेकेदार शिवपुर चरचा नगर पालिका अध्यक्ष का भाई हैं जिन्हें लाखो का लाभा पहुंचने के लिए एसईसीएल से दोबारा लाखों खर्च किया गया है। जानकारी के अनुसार एसईसीएल बैकुंठपुर के उप क्षेत्र कटकोना कॉलरी में गोबरी बांध से पानी ले जाने पर काम शुरू हुआ, 6 माह पूर पीवीसी पाइप के जरिए 10 किमी पाइप बिछाया गया और पानी कटकोना तक पहुंचने लगा। सूत्रों की माने इसके लिए लाखों का टेंडर हुआ था, इसी वर्ष बारिश के पूर्व पाइप लाइन बिछ गई थी और पानी कटकोना तक पहुंचने लगा था।
अब जीआई पाइप का उपयोग
6 माह पूर्व लगे पीवीसी पाइप को एसईसीएल ने अब बदलने का मन बना लिया और 6 माह ही चले पाइप की जगह जीआई पाइप के सहारे कटकोना तक पाइप लाइन बिछवाई गई, इसमे भी लाखों रुपए खर्च का अनुमान है। बमुश्किल इतनी जल्दी पीवीसी पाइप को खराब मान कर नया पाइप लगाने के एसईसीएल के इस प्लान पर सवाल खड़े हो रहे है, पूर्व में जीआई पाइप को क्यों नही बिछाया गया, क्योंकि पीवीसी पाइप बिछाने में खर्च की गई राशि व्यर्थ हो गई।
बिना तकनीकी के बिछाए
कटकोना तक बिछाए जीआई पाइप को बिना तकनीकी अधिकारी की मौजूदगी बिछा दिए गए और पानी शुरू कर दिया गया, जिसके बाद पाइप के हर जॉइंट से पानी रिसने लगा, जिससे पूरे 5 किमी पानी निकलता सामने दिखने लगा।
खुदाई कर जॉइंट सुधार शुरू
बीते दो दिन से गोबरी डेम से बिछाई गई पाइप लाइन की खुदाई शुरू है और जेसीबी से पाइप के किनारे खोदा जा रहा है, फिर मजदूरों और मेकेनिकों के द्वारा जीआई पाइप को दुबारा खोला जाता है, जॉइंट में बड़ा रबर लगाया जा रहा है, ताकि अब पानी रिसना बन्द हो सके, इसमे कटकोना पहुंचने में अभी कम से कम 10 दिन और समय लगेगा। सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि एसईसीएल के काम मे किस तरह समय और पैसे की बर्बादी होती है, स्थानीय लोगो ने मामले की जांच करने की मांग उठाई और ऐसे निर्णय लेने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की बात कहीं है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur