Breaking News

अंबिकापुर@धारदार हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार

Share

अंबिकापुर,23 दिसम्बर 2024(घटती-घटना)। मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर धारदार हथियार से आतंकित करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। जानकारी के अनुसार विद्या कालो गांधीनगर का रहने वाला है और ऑटो चलाने का काम करता है। 13 दिसंबर को सवारी लेने रेलवे स्टेशन गया था। वहां पर विक्की सोनी ऑटो चालक लक्ष्मण यादव के साथ विवाद कर रहा था। तभी विद्या सवारी लेकर अपने ऑटो से जा रहा था। इस दौरान रोकर विक्की सोनी ने उसके साथ भी गाली-गलौज व मारपीट करने लगा। इसके बाद आस पास के लोगों ने बीच बचाव किया। इसके बाद आरोपी वहां से चला गया। कुछ देर बाद धारदार हथियार लेकर आया और विद्या को मारने के लिए दौड़ाने लगा। इस दौरान वह वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। इस दौरान आरोपी ने विद्या के बेटे के साथ मारपीट की। वहीं मामले की रिपोर्ट पर गांधीनगर पुलिस ने आरोपी विक्की सोनी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कजे से धारदार हथियान भी जत किया है।


Share

Check Also

सीतापुर@ विधायक रामकुमार टोप्पो ने घुटरापारा माझी बस्ती को लिया गोद

Share मूलभूत सुविधाओं से वंचित बस्ती के समग्र विकास का लिया संकल्प, ग्रामीणों की समस्याएं …

Leave a Reply