Breaking News

अम्बिकापुर@स्पीच थेरेपिस्ट पर दुष्कर्म व ब्लैकमेलिंग का आरोप

Share


डॉक्टर की पत्नी की शिकायत पर केस दर्ज आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,06 जून 2026 (घटती-घटना)। शहर के एक स्पीच थेरेपिस्ट पर महिला ने दुष्कर्म,ब्लैकमेलिंग और मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी डॉ. प्रांजल बलियान को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पीडि़ता ने शिकायत में आरोप लगाया है कि वर्ष 2023 में वह अपने बेटे के उपचार के लिए मिशन चौक स्थित क्लीनिक गई थी। बच्चे की नियमित थेरेपी के दौरान उसकी आरोपी से पहचान हुई और बातचीत बढ़ी। महिला का आरोप है कि 10 अगस्त 2023 को क्लीनिक में मुलाकात के दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। सामाजिक बदनामी और पारिवारिक कारणों से उसने उस समय घटना की जानकारी किसी को नहीं दी। शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि पहली घटना के बाद आरोपी उसे लगातार ब्लैकमेल करता रहा और दबाव बनाकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। महिला का कहना है कि आरोपी धमकी देकर उसे अपने संपर्क में बनाए रखता था।
विवाद के बाद पहुंची थाने : पीडि़ता के अनुसार 1 जून को किसी बात को लेकर उसका आरोपी से विवाद हो गया। इस दौरान आरोपी द्वारा मारपीट और धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। इसके बाद महिला ने पूरी घटना की जानकारी अपने पति को दी और 4 जून को कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे 5 जून को गिरफ्तार कर लिया गया।
पीडि़ता ने करीब तीन वर्षों के दौरान कई बार दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और मारपीट का आरोप लगाया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। मामले की जांच जारी है।


Share

Check Also

अंबिकापुर@भू-राजस्व संहिता संशोधन को लेकर अधिवक्ता ने उठाए सवाल

Share मुख्य सचिव से की हस्तक्षेप की मांग, कहा- 28 अप्रैल 2026 से पहले के …

Leave a Reply