Breaking News

दुर्ग-भिलाई@आपसी लड़ाई में फूटा सट्टा बम…सेवादल महासचिव का बेटा निकला सट्टा किंग, कांग्रेस नेता की शिकायत पर 9 गिरफ्तार

Share


दुर्ग-भिलाई,06 जून 2026। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में ऑनलाइन गेमिंग एप की आईडी लेकर सट्टे का करोबार करने वालों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कांग्रेस के दो नेताओं के बीच मारपीट और गालीगलौज के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। छत्तीशगढ़ कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश महासचिव राजेश गुप्ता और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल सिंह के बीच विवाद इतनी बढ़ गई कि मारपीट के बाद अनिल सिंह ने राजेश गुप्ता की पोल खोलते हुए एसपी से इसकी शिकायत कर दी। दरअसल,27 मई को पुलिस को शिकायत मिली कि राजेश गुप्ता और उसके पुत्र निशांत कुमार गुप्ता द्वारा ऑनलाइन सट्टे का कारोबार अन्य राज्यो में छिपकर किया जा रहा है और बेनामी सम्पत्ति अर्जित की जा रही है। राजेश गुप्ता पर पहले भी नकली नोट के कारोबार मामले में अपराध दर्ज किया गया था। फिलहाल राजेश गुप्ता फरार हैं। कांग्रेस नेता अनिल सिंह की शिकायत के बाद पुलिस टीम ने छावनी थाना क्षेत्र कैम्प 2,निवासी राजेश गुप्ता के बेटे निशांत कुमार गुप्ता समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 23 लाख कीमत के 15 तोला सोना और अन्य दस्तावेज जप्त किये गए हैं। 9 में से 6 आरोपी जिला आजमगढ़ और मऊ के यूपी से हैं। बाकी अन्य दो आरोपी बिहार राज्य के हैं।


Share

Check Also

अंबिकापुर@भू-राजस्व संहिता संशोधन को लेकर अधिवक्ता ने उठाए सवाल

Share मुख्य सचिव से की हस्तक्षेप की मांग, कहा- 28 अप्रैल 2026 से पहले के …

Leave a Reply