सकालो पिग फार्म में देश का पहला अफ्रीकन स्वाइन फीवर वैक्सीन ट्रायल जारी
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,06 जून 2026 (घटती-घटना)। शासकीय सुकर फार्म, सकालो (अंबिकापुर) में अफ्रीकन स्वाइन फीवरवैक्सीन का ट्रायल मार्च 2026 से जारी है। इस महत्वपूर्ण परीक्षण के तहत बूस्टर डोज लगाने एवं ट्रायल की प्रगति का निरीक्षण करने के लिए राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान , भोपाल के वैज्ञानिक अंबिकापुर पहुंचे। फार्म प्रबंधक डॉ. अजय अग्रवाल ने बताया कि ्रस्स्न वैक्सीन का विकास हृढ्ढ॥स््रष्ठ, भोपाल के वैज्ञानिकों द्वारा किया गया है। वैक्सीन ट्रायल का संचालन पशुपालन विभाग के संचालक के निर्देशानुसार किया जा रहा है। ट्रायल के निरीक्षण एवं मूल्यांकन के लिए वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. वेंकटेश, डॉ. सेंथिल कुमार तथा डॉ. राजू कुमार समय-समय पर शासकीय सुकर फार्म का दौरा कर रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार अफ्रीकन स्वाइन फीवर सूअरों में होने वाली अत्यंत घातक वायरल बीमारी है, जिसकी मृत्यु दर बहुत अधिक होती है। यह रोग घरेलू एवं जंगली दोनों प्रकार के सूकरों को प्रभावित करता है। वर्तमान में इस बीमारी का कोई प्रभावी उपचार उपलब्ध नहीं है तथा वैक्सीन अभी परीक्षण एवं अनुसंधान के चरण में है। उल्लेखनीय है कि देश में ्रस्स्न वैक्सीन का यह प्रथम ट्रायल है। वर्तमान समय में भारत सहित विश्व के अधिकांश देशों में अफ्रीकन स्वाइन फीवर के लिए कोई पूर्ण रूप से स्वीकृत व्यावसायिक वैक्सीन उपलब्ध नहीं है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur