Breaking News

मनेन्द्रगढ़@ विश्व पर्यावरण दिवस पर वनवासी कल्याण आश्रम में सामूहिक यज्ञ,पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Share


-संवाददाता-
मनेन्द्रगढ़,06 जून 2026 (घटती-घटना)।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वनवासी कल्याण आश्रम, चैनपुर में सामूहिक यज्ञ एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रकृति संरक्षण, वृक्षारोपण तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का संदेश देते हुए उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया,वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आयोजित यज्ञ में बड़ी संख्या में महिलाओं,सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक रीति-रिवाजों के साथ सामूहिक यज्ञ से हुआ। यज्ञ में शामिल लोगों ने पर्यावरण की शुद्धता,मानव कल्याण और विश्व शांति की कामना की,वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संस्कृति में प्रकृति को सदैव पूजनीय माना गया है और पर्यावरण संरक्षण हमारी परंपरा का अभिन्न हिस्सा रहा है।
पर्यावरण संरक्षण मानव अस्तित्व का विषय: उजित नारायण सिंह- कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य उजित नारायण सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज केवल सामाजिक दायित्व नहीं,बल्कि मानव अस्तित्व से जुड़ा गंभीर विषय बन चुका है, बढ़ते प्रदूषण,जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन से प्रकृति का संतुलन लगातार प्रभावित हो रहा है,उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को वृक्षारोपण के साथ-साथ जल,जंगल और जमीन के संरक्षण के लिए भी सक्रिय भूमिका निभानी होगी।
भारतीय संस्कृति में प्रकृति का विशेष महत्व: विनोद शुक्ला-समिति के विनोद शुक्ला ने कहा कि भारतीय संस्कृति में प्रकृति को देवतुल्य माना गया है, हमारे ऋषि-मुनियों ने यज्ञ, वृक्षारोपण और प्रकृति पूजन के माध्यम से समाज को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, उन्होंने कहा कि यदि समाज सामूहिक रूप से प्रकृति संरक्षण के लिए आगे आए तो आने वाली पीढि़यों को स्वच्छ,सुरक्षित और संतुलित पर्यावरण उपलब्ध कराया जा सकता है।
पर्यावरण संरक्षण में महिलाओं की अहम भूमिका- महिला समिति अध्यक्ष भावना गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, महिलाएं घर-परिवार से लेकर समाज तक जल संरक्षण, स्वच्छता,पौधरोपण और संसाधनों के संतुलित उपयोग के माध्यम से सकारात्मक परिवर्तन ला सकती हैं,उन्होंने सभी महिलाओं से वर्षभर पर्यावरण संरक्षण संबंधी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
बड़ी संख्या में शामिल हुए सामाजिक कार्यकर्ता एवं महिलाएं- कार्यक्रम में समिति के जगदम्बा अग्रवाल,नरोत्तम शर्मा,रामचरित द्विवेदी,महिला समिति उपाध्यक्ष उषा सिंह, सचिव राखी सिंह,सीमा शर्मा,ममता राणा,गंगा ताम्रकार सहित महिला समिति की पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे,सभी ने पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण को जन आंदोलन बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।
प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने का लिया संकल्प-कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने, जल स्रोतों के संरक्षण,प्लास्टिक के उपयोग को कम करने तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण हेतु सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया, श्रद्धा, भक्ति और वैदिक मंत्रोच्चार से ओतप्रोत इस आयोजन ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरण का प्रभावी संदेश दिया,विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं रहा, बल्कि प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने और उन्हें व्यवहार में उतारने का प्रेरक प्रयास सिद्ध हुआ।


Share

Check Also

अंबिकापुर@भू-राजस्व संहिता संशोधन को लेकर अधिवक्ता ने उठाए सवाल

Share मुख्य सचिव से की हस्तक्षेप की मांग, कहा- 28 अप्रैल 2026 से पहले के …

Leave a Reply