Breaking News

अंबिकापुर@महिला से बलात्कार,वीडियो वायरल करने की देता था धमकी

Share

अंबिकापुर,22 दिसम्बर 2024 (घटती-घटना)। घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देकर महिला से बलात्कार करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। दरिमा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
जानकारी के अनुसार पीडि़ता 5 मार्च 2024 को घर में अकेली थी। इस दौरान आरोपी दिन-दहाड़े पीडि़ता के घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ बलात्कार किया था। इस दौरान आरोपी ने घटना का वीडिया भी मोबाइल से बना लिया था। घटना के बारे में किसी को बताने पर वीडिया वायरल करने की धमकी देता था। 17 दिसंबर की रात को भी वीडिया वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने पीडि़ता से बलात्कार किया था। इसके बाद पीडि़ता ने मामले की रिपोर्ट संबंधित थाना में दर्ज कराई थी। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस न आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 376(2) ढ, 450, 506 बी, 384 के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply