Breaking News

अंबिकापुर@पश्चिमी विक्षोभ का असर, तापमान में वृद्धि से ठंड से राहत

Share

अंबिकापुर,20 दिसम्बर 2024 (घटती-घटना)। उार छाीसगढ़ में पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण ठड से राहत मिली है। बादलों की सक्रियता के कारण तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है। पिछले तीन दिनों के अंदर न्यूनतम तापमान में लगभग 3 डिग्री तापमान बढऩे से ठंड से हल्की राहत मिली है।
इस वर्ष सरगुजा संभाग में रिकॉर्ड तोड़ ठंड पड़ रही है। नवंबर महीने में शीतलहर की स्थिति निर्मित थी। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण ठंड से राहत मिली थी। इसके बाद 10 दिसंबर के बाद पुनः कड़ाके की ठंड पड़ रही थी। पूरे संभाग में शीतलहर की स्थिति निर्मित हो गई थी। न्यूनतम तापमान 4 डिग्री से नीचे पहुंच गया था। ठंड से लोग ठिठुर रहे थे। वहीं पाट इलाकों की स्थिति और की खराब थी। लोगों को दिन में भी ठंड से राहत नहीं मिल रही थी। उार दिशा से शुष्क हवाओं के आने के कारण ठंड ने पिछले 13 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया था।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@जमीन दिलाने का झांसा देकर 2 लाख 61 हजार रुपए की ठगी

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,23 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। अपना घर बनाने का सपना देख रहे एक राजमिस्त्री को …

Leave a Reply