क्लब फुट,क्लेफ्ट लिप, आदि समस्याओं से पीडि़त बच्चों का ऑपरेशन हेतु किया गया चिन्हांकन
अम्बिकापुर,19 दिसम्बर 2024 (घटती-घटना)। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में गुरुवार को सरगुजा जिला में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत कालड़ा हॉस्पिटल रायपुर की टीम के संयुक्त तत्वाधान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें क्लब फुट, क्लेफ्ट लिप, क्लेफ्ट पैलेट, बर्न, सिस्ट, हेमांगीओमा आदि का स्क्रीनिंग किया गया और ऑपरेशन के लिए चिन्हांकित किया गया। इस निःशुल्क कैम्प से लगभग 80 मरीज लाभान्वित हुए। इस निःशुल्क चिकित्सा शिविर कार्यक्रम में जिले के सभी विकासखंड के चिरायु दल, शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवापारा के प्रभारी डॉ शीला नेताम, सीपीएम डॉ सीमा तिग्गा, जिला नोडल अधिकारी डॉ श्रीकांत सिंह सहित अन्य अभी कर्मचारी उपस्थित थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur