Breaking News

अम्बिकापुर@नगर निगम के वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया पूर्ण

Share


अम्बिकापुर,19 दिसम्बर 2024 (घटती-घटना)। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में नगर निगम के वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया पूर्ण की गई। इस दौरान कलेक्टर कलेक्टर विलास भास्कर और नगर निगम आयुक्त डीएन कश्यप की मौजूदगी रही। नगर निगम अंबिकापुर सहित नगर पंचायत लखनपुर और नगर पंचायत सीतापुर के लिए वार्डों का आरक्षण किया गया।
वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार अंबिकापुर नगर निगम की जनसंख्या 1 लाख 25 हजार 392 है। जिसमें 4.39 प्रतिशत अनुसूचित जाति तथा 21.04 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति के लिए शामिल है। इस आधार पर दो वार्डों को अनुसूचित जाति के लिए तथा 10 वार्डों को अनुसूचित जनजाति के लिए किया गया है। जिसमें वार्ड क्रमांक 45 भीमराव अंबेडकर वार्ड व वार्ड क्रमांक 33 में अनुसूचित जाति वर्ग की जनसंख्या सबसे अधिक होने के कारण दोनों वार्डों को अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। जिसमें नियमानुसार एक तिहाई सीट को महिला आरक्षित करने का प्रवधान होने के कारण लॉटर पद्धति से निकाला गया। जिसमें वार्ड क्रमांक 33 महिला के लिए आरक्षित हुआ। इस प्रकारण अनुसूचित जनजाति के लिए भी वार्डों में उनकी संख्या के आधार पर वार्ड क्रमांक 4, 5, 8, 9, 10, 11, 14, 46, 47, व 48 को एसटी वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। इसमें भी एक तिहाई अर्थात 3 वार्डों को महिला के लिए लॉटरी पद्धति अपनाकर आरक्षित किया गया। जिसमें वार्ड क्रमांक 4, 10 व 47 महिला के लिए आरक्षित किया गया है। प्रक्रिया के तहत वार्ड क्रमांक 2, 12, 16, 19, 22, 24, 28, 30, 32, 37, 40 व 42 ओबीसी के लिए आरक्षित हो गया। इसमें एक तिहाई महिला की सीटें लॉटरी के माध्यम से निकाला गया। जिसमें वार्ड क्रमांक 16, 22, 32 व 37 महिला के लिए आरक्षित किया गया है। इसके अलावा वार्ड क्रमांक 13, 17, 18, 21, 25, 35, 43 व 44 महिलों के लिए आरक्षित की गई है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply