अम्बिकापुर,19 दिसम्बर 2024 (घटती-घटना)। भाई ने फर्जी तरीके से बहन के हिस्से की भूमि को किसी अन्य व्यक्ति से बेच दिया था। मामले में लखनपुर पुलिस ने आरोपी भाई व एक अन्य महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। जानकारी के अनुसार प्रेमबाई पति संजय सिंह लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जजगी के रहने वाली है। इसके माता-पिता के मौत के बाद पिता के नाम की भूमि प्रेमा बाइ व भाई छतर राम पर सम्मिलित रूप से नामंतरण हुआ था। छतर राम ने छल पूर्वक अपनी बहन प्रेम बाइ के नाम की अन्य युवती को रजिस्ट्रार ऑफिस में खड़ा कर संयुक्त भूमि को 5 अपै्रल 2023 को अन्य क्रेता को फर्जी तरीके से रजिस्ट्री कर दिया था। जब इसकी जानकारी प्रेम बाई को हुई तो वह मामल की रिपोर्ट लखनपुर थाना में दर्ज कराई थी। पीडि़ता की रिपोर्ट पुलिस ने आरोपी श्रीचंद गढ़ेवाल उम्र 28 वर्ष साकिन नमनाकला गांधीनगर व भगवती यादव उम्र 30 वर्ष साकिन कृष्णापुर गांधीनगर का होना बताये, आरोपियों से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, गिरफ्तार आरोपी श्रीचंद गढ़ेवाल मुख्य आरोपी का रिश्तेदार हैं, मुख्य आरोपी छतर राम के कहने पर एवं विक्रय राशि मे से पैसा देने की बात कहने पर गिरफ्तार आरोपी श्रीचंद गढ़ेवाल द्वारा रजिस्ट्री दस्तावेज का साक्षी बनना बताया हैं, एवं अन्य आरोपिया भगवती यादव मुख्य आरोपी से कोर्ट आने जाने के दौरान परिचित हुई थी, जो मुख्य आरोपी छतर राम द्वारा विक्रय राशि मे से पैसे देने की बात कहे जाने पर रजिस्ट्री दस्तावेज का साक्षी होना बताई हैं, मामले मे आरोपियों द्वारा सदर धारा का अपराध घटित करना पाये जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया हैं। कार्रवाई में थाना प्रभारी लखनपुर निरीक्षक अश्वनी सिंह, उप निरीक्षक प्रेमसागर खुटिया, प्रधान आरक्षक नरेन्द्र जांगड़े, महिला आरक्षक मानिता तिग्गा आरक्षक दशरथ राजवाड़े, जानकी राजवाड़े, डॉ सिंह सिदार शामिल रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur